भिण्ड: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने शनिवार को सांदीपनि विद्यालय, कनावर का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई का स्तर परखा तथा शिक्षकों को नियमित मूल्यांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
