
रीवा, दूध एवं दूध से बने पदार्थ की जांच हेतु कलेक्टर रीवा के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा शहरी रीवा एवं ब्लॉक स्तर पर नमूना संग्रहण एवं निरीक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है। नमूना निरीक्षण कार्यवाही के अंतर्गत राधे डेरी बजरंग गेट, महाकाल डेरी SAF चौराहा, अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर सुमन श्री सेल्स रानीगंज, चचाई से सिमरिया क्षेत्र में दूध विक्रेता घनश्याम गौतम, रामलाल यादव,शिवदयाल , वासुदेव साहू , विनोद तिवारी बाबूलाल यादव से जहां हेतु दूध के नमूने लिए गए। जांच के दौरान चचाई क्षेत्र में स्थित दूध कलेक्शन सेंटर कन्हा दूध डेयरी बिना लाइसेंस की संचालित होती पाए जाने से डेयरी को सील कर दिया गया है एवं संचालक रविंद्र कश्यप के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। डभौरा , अतरैला क्षेत्र में अतरैला डेरी , कृष्णा डेरी, सुनील मावा भंडार से दूध में मावा के नमूने जांच हेतु लिए गए। गुढ क्षेत्र में पांडे डेयरी एवं बेकरी तथा रीठी में न्यू जय डेयरी से दूध दही पनीर एवं मावा के नमूने जांच हेतु लिए गए।
