नीति आयोग के सूचकांक ने राजस्थान सरकार के दावों और धरातल की सच्चाई का अंतर किया उजागर: गहलोत

जयपुर, 30 जुलाई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि नीति आयोग के सूचकांक ने राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दावों और धरातल की सच्चाई का अंतर उजागर कर दिया है। श्री गहलोत ने अपने बयान में कहा कि 17 राज्यों में राजस्थान वित्तीय स्वास्थ्य में 15वें, संस्थागत वातावरण में 13वें तथा कारोबारी माहौल और आधारभूत ढांचे में 12वें स्थान पर है। निर्यात भी 2023-24 के 10.11 अरब डॉलर से घटकर 2024-25 में 7.17 अरब डॉलर रह गया।

उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने एमएसएमई एक्ट-2019, रिप्स (आरआईपीएएस) -2019 एवं 2022 लागू किए जिससे उद्योग एवं व्यवसाय बढ़ें। भाजपा सरकार ने उस मजबूत आधार को आगे बढ़ाने के बजाय निवेश को केवल प्रचार और आयोजनों तक सीमित कर दिया।

.....

Next Post

सौरभ बनकर महिला कांस्टेबल से धोखेबाजी: शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का दबाव और दुष्कर्म का केस

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। राजधानी में एक महिला आरक्षक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर स्वयं को सौरभ बताया, जबकि बाद में उसका वास्तविक नाम शोहरब […]

You May Like