बेलहवा नदी पर फिर बना बांस का पुल, वर्षों बाद भी स्थायी पुल का इंतजार

सिंगरौली: चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में बेलहवा नदी पर एक बार फिर ग्रामीणों ने जनसहयोग से बांस का अस्थायी पुल बनाकर आवागमन बहाल किया है। हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी उफान पर आने से क्षेत्र का संपर्क टूट जाता है, जिसके चलते स्थानीय लोग अपनी मेहनत से अस्थायी पुल तैयार करने को मजबूर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से स्थायी पुल की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी पुल बनने से विद्यार्थियों, किसानों और आसपास के कई गांवों के लोगों को सालभर सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। अब ग्रामीणों की निगाहें शासन-प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर बेलहवा नदी पर पक्का पुल कब बनेगा और वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा।

Next Post

दमोह के युवा योगेश सुमन को मिला "हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026"

Thu Jul 30 , 2026
दमोह: दमोह जिले के ग्राम इमलाई निवासी युवा समाजसेवी योगेश सुमन पिता बी एल सुमन को राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के सम्मानस्वरूप ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 जुलाई 2026 को हिन्दुस्तान यूथ ऐवरेस्ट फाउंडेशन (माई […]

You May Like