ग्राम कोटड़ा में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने पीएम करवाकर जांच की शुरू

झाबुआ। शहर के समीपस्थ ग्राम कोटड़ा में एक युवक का शव 26 जुलाई, रविवार तड़के सुबह घर पर ही जमीन पर लेटा पाया गया। युवक ने गले में रस्सी बांधकर लकड़ी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनाक्रम में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला इस प्रकार है कि ग्राम कोटड़ा निवासी सुरेश पिता केगा मावी उम्र 35 वर्ष का शव रविवार अलसुबह 4 बजे घर पर ही जमीन पर परिजनों द्वारा लेटा हुआ देखा गया। गले में रस्सी के निशान थे। जिसके बाद आसपास के रहवासियों एवं पुलिस थाने पर सूचना दी गई। पुलिस द्वारा जांच उपरांत परिजनों द्वारा शव को निजी वाहन से पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां रविवार दोपहर बाद शव का पीएम हुआ। बाद परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया। ज्ञातव्य रहे कि सुरेश मावी विवाहित होकर उसकी पत्नी एवं दो लड़के और दो लड़की है। घटना के बाद परिजनों में घोर विलाप छा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी आरसी भास्करे ने बताया कि युवक सुरेश मावी द्वारा लकड़ी के डाल पर रस्सी से लटक कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। घटना में मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है।

Next Post

भाजपा नेता पर प्रयागराज में हमला, कार में जमकर तोडफ़ोड़

Sun Jul 26 , 2026
रीवा,  जिले के चाकघाट निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथित हमला होने का मामला सामने आया है. प्रशांत पाठक का आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने उनकी कार पर भाजपा का झंडा देखकर उन्हें घेर लिया और […]

You May Like