पुलिस ने पत्रकार इलेवन को हराया, नशा मुक्ति की शपथ के साथ शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट

दमोह। पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह 7 बजे से दमोह पुलिस और पत्रकार इलेवन के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 200 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पत्रकार इलेवन की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

मैच से पहले नशा मुक्त अभियान 2.0 के तहत पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों और उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल से युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर बढ़ते हैं।इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकारगण मौजूद रहे। टूर्नामेंट ने पुलिस और पत्रकारों के बीच सौहार्द और सहयोग का संदेश दिया।

साथ ही अभिषेक पटेल थाना प्रभारी नोहटा ने 15 गेंद में 62 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा, जहां एसपी ने सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, नगर पुलिस अधीक्षक हरिराम पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, दमोह देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह, सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुड़े, अभिनव साहू आर आई, टीआई फेमिदा, रचना मिश्रा, रजनी शुक्ला, कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे, इमलिया चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा व उप निरीक्षक बृजलाल पटेल, प्रीती पांडे, आकांक्षा जोशी मौजूद रही।

Next Post

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे खाली मकान में मिली 29 डब्बा कच्ची महुआ शराब नष्ट, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल की कार्रवाई

Sun Jul 26 , 2026
दमोह। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल व उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई की।पुलिस को सूचना मिली थी कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, किशनतालिया के पास एक खाली घर में कच्ची महुआ शराब रखी गई है। सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने […]

You May Like