कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के ग्राम खटोला में एक ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए का वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। विशेषज्ञों की मौजूदगी में तेंदुए को निश्चेत कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुक्की वन्यजीव चिकित्सालय भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस ने भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण सहयोग किया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं हस्तक्षेप न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।
Next Post
अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म 26 मार्च 2027 को होगी रिलीज़
Fri Jul 24 , 2026
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने निर्देशक अली अब्बास ज़फर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 26 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं […]

You May Like
-
8 months ago
बोलेरो वाहन पलटने से नौ लोग घायल
-
3 weeks ago
सिंहस्थ के लिए रेलवे का बड़ा प्लान