ग्वालियर में आस्था का महापर्व, हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकलेगी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

ग्वालियर। इस्कॉन द्वारा शनिवार शाम भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ जिवाजी क्लब से होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान की पूजा-अर्चना कर पारंपरिक ‘छेरा पहंरा’ सेवा करेंगे। उत्तर भारत के जोनल सुपरवाइज़र परम पूज्य महामन प्रभुजी के आशीर्वाद से रथयात्रा प्रारंभ होगी। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन, प्रवचन और भक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर ग्वाल वाटिका पहुंचेगी। इस बार 42 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक रथ 200 किलो प्राकृतिक फूलों से सजाया गया है, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा। रशियन कीर्तन बैंड, वृंदावन के संकीर्तन मंडल, दिल्ली का माधवास रॉक बैंड और इस्कॉन गर्ल्स फोरम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। यात्रा के दौरान 20 हजार महाप्रसाद पैकेट, जलपान और शीतल पेय की व्यवस्था की गई है, जबकि समापन स्थल पर 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। लगभग दो हजार स्वयंसेवक और सेवक यात्रा के सफल संचालन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Next Post

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की निर्मम हत्याः हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Sat Jul 18 , 2026
हटा/दमोह। प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश, हटा के न्यायालय ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.प्रकरण में शासन की ओर से सशत्तत पैरवी शासकीय अधिवक्ता / अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप सिंह […]

You May Like