कैबिनेट बैठक से पहले चमक उठा जगदीशपुर का ऐतिहासिक महल

 

भोपाल। 19 जुलाई को राजधानी भोपाल के जगदीशपुर में इतिहास रचा जाएगा… क्योंकि पहली बार किसी ऐतिहासिक धरोहर पर मध्य प्रदेश सरकार की ई-कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। नवभारत की टीम ग्राउंड पर पहुंची और देखा कि आखिर इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए क्या-क्या बदला जा रहा है।”
जगदीशपुर का ऐतिहासिक महल इन दिनों पूरी तरह नए रंग में नजर आ रहा है। महल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सजावट का काम तेज़ी से चल रहा है। कहीं रंग-रोगन हो रहा है… तो कहीं फूल-पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले मेहमानों के सामने विरासत की भव्य तस्वीर पेश की जा सके।
सिर्फ महल ही नहीं… बल्कि पूरे रास्ते को भी दुरुस्त किया जा रहा है। टूटी सड़कों की मरम्मत, सफाई अभियान और सड़क किनारे की व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम लगातार जारी है।
सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट से बस के जरिए पूरे रूट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।
माना जा रहा है कि बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के ड्राफ्ट पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। अब सभी की नजरें 19 जुलाई पर हैं, जब ऐतिहासिक जगदीशपुर इस खास आयोजन का गवाह बनेगा।

Next Post

बागेश्वर धाम प्रमुख के भाई की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, पूर्व कांग्रेस विधायक बोले गरीबों की हाय भारी पड़ेगी

Sat Jul 18 , 2026
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। युवक को गोली मारने के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद […]

You May Like