इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के मोबाइल का दुरुपयोग कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए उसके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गवली पलासिया में रहने वाले नरेंद्र कुमार पाटीदार उम्र 44 साल के साथ 23 जून को शाम 5 बजे से रात साढ़े 9 बजे के बीच यह धोखाधड़ी हुई.
अज्ञात साइबर ठगों ने उसके मोबाइल के जरिए ऑनलाइन और सुपर मनी एप के माध्यम से अलग अलग ट्रांजेक्शन कर एक लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की. बड़गोंदा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रांजेक्शन और बैंक खातों का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है.
