अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन जप्त

सिंगरौली : कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर तीन वाहनों को जप्त किया।कार्रवाई के दौरान बिना अभिवहन पास के गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरगवां थाना क्षेत्र में जप्त कर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।

वहीं वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 5171 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर चितरंगी थाने में तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 जेडबी 4475 को बिना वैध दस्तावेज गिट्टी का परिवहन करते पकड़े जाने पर कोतवाली बैढ़न में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज विभाग ने बताया कि जप्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध प्रचलित खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी निगरानी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार की जाएगी।

Next Post

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा, राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को देंगे नई दिशा

Tue Jul 7 , 2026
जकार्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के तहत जकार्ता पहुँच चुके हैं। मंगलवार को उनकी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है। दोनों नेता भारत-इंडोनेशिया ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए चर्चा करेंगे। इस […]

You May Like