
शाजापुर, सनकोटा बायपास पर सोमवार प्याज से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए. बताया जाता है कि उतरते समय निर्माणाधीन सडक़ पर पड़े पत्थर से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ये हादसा हो गया और ट्राली में रखी प्याज की बोरियां सडक़ पर बिखर गई. जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ. ग्राम सामगी निवासी महादेव गोठी और संग्राम गोठी निवासी कनार्दी ट्रैक्टर-ट्राली में प्याज भरकर शाजापुर मंडी बेचने के लिए आ रहे थे. हादसे के समय दोनों ट्रैक्टर पर ही सवार थे.
