इंदौर: शहर में आज शाम पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए छात्र छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला. शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की.देश में लगातार पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी को लेकर आज शहर के छात्र-छात्राओं ने भोला राम उस्ताद मार्ग से टंट्या मामा प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला.
शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. मार्च के बाद भंवरकुआं चौराहे पर विद्यार्थियों ने मौन रखकर उन छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव और भविष्य की अनिश्चितता के बीच अपनी जान गंवाई. कैंडल मार्च में शामिल छात्रों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों युवाओं को गहरा आघात पहुंचाया है.
वर्षों की कठिन मेहनत, आर्थिक संसाधन और समय खर्च करने के बावजूद यदि परीक्षा की निष्पक्षता ही संदेह के घेरे में आ जाए, तो युवाओं का मनोबल टूटना स्वाभाविक है. केंडल मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश का युवा अब केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि निष्पक्ष अवसर और पारदर्शी व्यवस्था की मांग कर रहा है. युवाओं का आक्रोश किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, भर्ती विवादों और रोजगार के सीमित अवसरों के कारण बढ़ता जा रहा है.
केंडल मार्च मे विधायक विक्रांत भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, जिला समन्वयक एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव पुनीत सिंह पारिया, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, प्रदेश एनएसयूआई संगठन प्रभारी रवि दांगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पोर लाल खरते, पार्षद कुणाल सोलंकी, चेतन चौधरी, मोनिका मंडारे, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल,अंकित दुबे,दानिश खान, शुभम दरबार, हितेश वर्मा, दिनेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित थे
