विदेशी मुद्रा भंडार 5.65 अरब डॉलर घटकर 666.93 अरब डॉलर पर

मुंबई, 03 जुलाई (वार्ता) सोने के भंडार में (मूल्य के आधार पर) बड़ी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार शुक्रवार को 5.654 अरब डॉलर घटकर 666.933 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 19 जून का समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर पर रहा था। यह विदेशी मुद्रा भंडार का 15 महीने का निचला स्तर है। पिछले साल 28 मार्च को यह 665.40 अरब डॉलर था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की मुख्य वजह स्वर्ण भंडार में 5.394 अरब डॉलर की गिरावट रही। यह 26 जून को 102.536 अरब डॉलर रह गया, जो सात नवंबर 2025 के बाद का निचला स्तर है।

आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर घटकर 541.067 अरब डॉलर पर आ गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं। उनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 26 जून को समाप्त सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि में 2.1 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार में 8.9 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और ये क्रमशः 4.772 अरब डॉलर और 18.558 अरब डॉलर पर रहे।

.....

Next Post

ईरान ने ओमान के तट से होकर होर्मुज पार करने वाले जहाजों की निगरानी के लिए विशेष सैनिक किये नियुक्त

Fri Jul 3 , 2026
तेहरान, 03 जुलाई (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के लिए फारस की खाड़ी के तट पर विशेष बलों को तैनात किया है। इसके साथ ही ये जवान उन जहाजों की पहचान कर रहे हैं, जो […]

You May Like