देवसर क्षेत्र में ट्रैक्टर हादसे में 24 घंटे में दो की मौत

देवसर । जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम खंधौली में बीती रात एवं बुढ़ाडाड़ में आज बुधवार की सुबह खेत की जुताई करते समय दो ट्रैक्टर इंजन पलट गया, जिसमें दोनों ट्रैक्टरों में सवार युवको की मौत हो गई। वहीं दोनों युवको की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में समुचित इलाज न होने के अभाव में बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आशीष गुर्जर पिता सुरेंद्र गुर्जर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खंधौली मंगलवार की शाम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल आशीष को करीब शाम के वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार झुरही पहुंचते ही आशीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लाया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

ट्रैक्टर इंजन के चपेट में आने से प्रदीप बालक की मौत

देवसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ाड़ाड़ भगरहवा टोला में आज बुधवार को खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 17 वर्षीय प्रदीप साहू पिता लाल कुमार साहू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रदीप ट्रैक्टर चालक बबलू मुसलमान निवासी कसर सुबह 7 बजे खेत पर गया था। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल प्रदीप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

सोनांचल बस स्टैण्ड से बंद हुआ बसों का संचालन

Wed Jul 1 , 2026
सीधी । कलेक्टर के निर्देश पर आज से सम्पूर्ण बसों के नवीन बस स्टैण्ड से संचालन सुनिश्चित कराने नपा अमले के साथ सीएमओ ने स्वयं मोर्चा संभाला। सोनांचल बस स्टैण्ड से बसों का संचालन पूर्णत: बंद हो चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज 1 जुलाई से सीधी जिले की समस्त […]

You May Like