ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी

भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह की 14 दिन तक न्यायिक हिरासत फिर से कोर्ट ने बढ़ा दी है. बुधवार को जिला अदालत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए दोनों की रिमांड़ 14 जुलाई तक बढ़ाई है.

जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अपना पक्ष रखा. मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए कोर्ट में आवेदन दिए गए. गिरिबाला सिंह और समर्थ के वायस सैंपल लेने के लिए भी सीबीआई ने कोर्ट से अनुमति मांगी है. कोर्ट ने इस पर 3 जुलाई की तारीख सुनिश्चित की है. मिली जानकारी के मुताबिक समर्थ का लैपटाप और मोबाइल फोन सीबीआई ने पहले से ही जब्त कर लिया है. दोनों का पासवर्ड अधिकारियों को नहीं मिलने से जांच में समस्या भी आ रही है. समर्थ के लैपटाप और मोबाइल में जरूरी डेटा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह के मकान में चोरी का भी मुद्दा उठाया गया. आरोपी पक्ष के वकील की तरफ से कहा गया कि पूर्व जज घर पर चोरी हुई है. वकील ने कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि पूर्व जज को उनके मकान पर लेकर जाया जाए. इससे यह पता चले कि उनके यहां क्या-क्या सामान चोरी हुआ है. इस पर सीबीआई ने आपत्ति जताई और मामले को अलग केस बताया. सीबीआई ने इस दौरान आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग कोर्ट से की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 14 दिन की रिमांड़ बढ़ाई गई है.

Next Post

'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य तक पहंचने में सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों की होगी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका: सचिव

Tue Jun 30 , 2026
नई दिल्ली, 30 जून (वार्ता) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) मंत्रालय के सचिव भरत खेड़ा ने पिछले तीन वर्ष इस क्षेत्र में उद्यमों के पंजीकरण की तेज गति का उल्लेख करते हुए मंगलवार को कहा कि यह क्षेत्र ‘विकसित भारत-2047 ‘ के लक्ष्य में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला […]

You May Like