इंदौर: गुरुवार को कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य निगम आयुक्त ने मिले. मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष और अन्य पार्षदो ने जल कार्य प्रभारी अपर आयुक्त की शिकायत के और उनसे प्रभार छीनने के मांग की.आज शाम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के साथ कांग्रेस पार्षद पानी की समस्या को लेकर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मिले. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने जल कार्य प्रभारी अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक की शिकायत की.
उन्होंने और अन्य पार्षदों ने आरोप लगाया है पाठक फोन नहीं उठाते है. अधिकारी समन्वय से कम नहीं कर रहे हैं. आज शहर में जनता पानी के लिए आंसू बहा रही है तो पाठक के कारण. उनको समय रहते भी हटा दिया जाता तो शहर इतनी पानी हाहाकार नहीं मचती. पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि टंकियां ही पूरी नहीं भर पा रही है, दूसरी ओर पानी साफ नहीं मिल रहा है. टैंकर से पूर्ति नहीं हो रही है
. महिला पार्षद सोनिया मिमरोट भाटिया ने कहा कि अपर आयुक्त के यहां सुनवाई नहीं होती है. इसके बाद सभी पार्षदों ने पाठक से जल प्रबंधन का काम लेकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी देने की मांग की. आयुक्त ने पानी की पूर्ति और व्यवस्था में बदलाव करने का आश्वासन दिया. इस दौरान दीपू यादव, सीमा सोलंकी, अनसाफ अंसारी, रफीक खान, शैलेश गर्ग और अन्य कांग्रेस पार्षद मौजूद थे.
