महिला कर्मियों एवं दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित होने वाले मतदान बूथ बनाये जायेंगे

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में प्रदेश में 3500 मतदान केन्द्रों पर महिला मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा।

इन मतदान केन्द्रों पर तैनात पूरा मतदान दल महिला अधिकारी/कर्मचारी का होगा।
इसी प्रकार लगभग 250 मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान कराया जायेगा।
इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दल दिव्यांग अधिकारी/कर्मचारी का ही होगा।

श्री राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के संचालन के लिये लगभग 5 लाख 20 हजार मतदान कर्मी, सेक्टर ऑफिसर, पुलिस कर्मी के रूप में अधिकारियों/कर्मचारियों की निर्वाचन ड्यूटी लगायी जा रही है।
मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र में संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेंगे।
उनके पास वर्णाक्रमानुसार मतदाता सूची भी होगी, जिससे कोई भी मतदाता मौके पर ही यह जान सके कि मतदाता सूची में इनका नाम किस नंबर पर है।

श्री राजन ने यह भी बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा माइक्रोसाइट तैयार की गई है।
इस पर लोकसभा निर्वाचन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Next Post

चौतीस जिलों में ईवीएम के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपन्न

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर 34 जिलों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया आज संपन्न हुयी। आधिकारिक जानकारी में डॉ […]

You May Like

मनोरंजन