चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों का माल गायब 

सुसनेर, 28 जून. इतवारिया क्षेत्र में रविवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखी गोदरेज की अलमारी सहित पूरे सामान को खंगाल डाला. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ किसी आवश्यक कार्य से शहर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया और कमरों में रखे सामान को बिखेरते हुए अलमारी व अन्य कीमती वस्तुओं की तलाश की. सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके.

मीडिया से दूरी बनाई…

घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने पुलिस से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा.

Next Post

बारिश की आस: खेतों में उतरे ट्रैक्टर, डोंगरगांव-सालियाखेड़ी में 80 प्रतिशत बुआई

Sun Jun 28 , 2026
सोयतकला, 28 जून. क्षेत्र में खरीफ सीजन की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है. डोंगरगांव और सालियाखेड़ी सहित आसपास के गांवों में किसान ट्रैक्टरों की मदद से दिन-रात खेतों में बुआई करने में जुटे हुए हैं. डोंगरगांव और सालियाखेड़ी में करीब 80 प्रतिशत बुआई का कार्य पूरा हो चुका है, […]

You May Like