करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर,कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म ‘क्रू’ का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’रिलीज हो गया है।

सुपरहिट फिल्म खलनायक में माधुरी दीक्षित पर गाना ‘चोली के पीछे क्या है…’फिल्माया गया था।
अब इसे फिर से रीक्रिएट किया गया है।

फिल्म ‘क्रू’ में यह गाना करीना कपूर पर फिल्माया गया है।
इस गाने के म्यूजिक को अक्षय और आईपी ने रीक्रिएट किया है।
गायक दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अल्का याग्निक और ईला अरुण हैं।
लिरिक्स भी आईपी सिंह ने लिखे हैं।

फिल्म क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है जिसके निर्देशक राजेश कृष्णन हैं।
यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

सिद्धार्थ आनंद बनायेंगे अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म 'नायक' सीक्वल

Fri Mar 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘नायक’ सीक्वल बना सकते हैं। अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म नायक वर्ष 2021 में प्रदर्शित हुयी थी, […]

You May Like

मनोरंजन