भैरुंदा। शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए राय साहब भंवर सिंह शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्रसिंह भाटी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एशिया अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया है.
सम्मान मकाऊ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया. कार्यक्रम में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने विजेताओं को सम्मान प्रदान किया.
डॉ. भाटी की इस उपलब्धि से शिक्षण संस्थान परिवार में हर्ष का माहौल है. संस्था के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
