नीट परीक्षार्थियों के लिए इंदौर पुलिस ने बनाए सहायता केंद्र, चौराहों पर तैनात की टीम

इंदौर:नीट परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए इंदौर पुलिस ने शहरभर में विशेष व्यवस्था की. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के सहायता केंद्र बनाए, जहां परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन और मदद दी गई.परीक्षा के दिन सुबह से ही पुलिस टीम अलग अलग पॉइंट पर तैनात रही. बाहरी जिलों से आए छात्रों और उनके परिजनों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मी रास्ता बताते और ट्रैफिक को सुचारू करते नजर आए.

यातायात पुलिस ने जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने में भी मदद की. इस व्यवस्था के चलते अब तक शहर में परीक्षा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी काफी हद तक सुचारू बनी रही.

Next Post

लग्नोत्सव से लौटते समय नदी में गिरने से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Sun Jun 21 , 2026
दमोह: शनिवार -रविवार आधी रात को लग्नोत्सव समारोह से लौटते समय निस्तार के लिए उतरे 30 वर्षीय व्यक्ति की हिनौता घाट सुनार नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना जेरठ चौकी, पथरिया क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया […]

You May Like