
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि उसने सूने घर में फांसी लगाई थी। जानकारी अनुसार षिवम पिता रोषन बरकड़े उम्र 23 ढिमराढाना का रहने वाला है। उसके घर से कुछ दूरी पर दादा-दादी का मकान है। जो हमेषा खाली पड़ा रहता है। मंगलवार की शाम वह पांच करीब उस मकान में गया। वहां जाकर वह रस्सी का फंदा बनाकर बल्ली से लटक गया। किसी गांव वाले ने उसकी मां को बताया कि षिवम लटका हुआ है। जैसे ही मां उस मकान में पहुंची। कमरे में एक बल्ली से लटका हुआ पाया गया। मां ने तत्काल आवाज देकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। उसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दोरान लगभग 8 बजे दम तोड़ दिया। मौत की खंबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर ंषव परिजनों का सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
