ग्वालियर: मध्य प्रदेश में भी वन टाइम फीस प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर ग्वालियर में आज यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित हुई मैराथन दौड़ में उस समय हंगामा जैसा नजारा देखने को मिला जब यूथ कांग्रेस द्वारा ही कराई जा रही मैराथन दौड़ में शामिल होने आए प्रतिभागियों ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के ही नारे लगाना शुरू कर दिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की समझाइश पर भी ये युवा प्रतिभागी कांग्रेस विरोधी नारेबाजी बंद करने को तैयार नहीं हुए। यह तब हुआ जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी मैराथन में मौजूद थे।
