पुलिस अपनी वर्दी की इज्जत करें : कमलनाथ 

कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी नसीहत

छिंदवाड़ा। आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए हर्रई पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के लोग बातें तो बड़ी बड़ी कर लेते हैं लेकिन असलियत क्या है,प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है,खाद और बीज के भाव बढ़ रहे हैं लेकिन किसान के अनाज के भाव नही बढ़ रहे..भाजपा ने मध्यप्रदेश को सबसे भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है…..इसके बाद मंच से ही पुलिस कर्मियों को नसीहत देते हुए कमलनाथ ने कहा कि मैं पुलिस वालों से कहना चाहता हूँ कि वे सबसे पहले अपनी वर्दी की इज़्ज़त करना सीखें,इसके बाद हर्रई टीआई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंच से ही पूछते हुए कहा कि ये टीआई है कहाँ,कान खोल के सुन ले,कितने दिन तुम्हारी वर्दी रहेगी ये हम भी देखेंगे,आगे का समय भी आएगा,अपनी वर्दी सुरक्षित रहिये ये बात मैं टीआई को कहना चाहता हूँ…कोई होते हैं जो बीजेपी का बिल्ला अपनी जेब मे रखते है और कुछ होते हैं जो बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लेते हैं,इस टीआई ने तो बीजेपी का बिल्ला ऊपर लगा लिया है,तो ये कान खोल के सुन लें पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए होती है लेकिन अगर पुलिस किसी पार्टी की कार्यकर्ता बन के काम करेगी तो ये बर्दाश्त नही किया जाएगा

Next Post

लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

Sat Mar 1 , 2025
छिदवाड़ा।थाना देहात पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मानकुंवर (63 वर्ष), निवासी सिद्धीविनायक कॉलोनी, ने थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई कि 25 फरवरी को दोपहर लगभग 3:15 से 3:30 बजे के बीच […]

You May Like

मनोरंजन