हनुमान मंदिर चोरी का खुलासा चाँदी का मुकुट बरामद

सारनी। सारनी क्षेत्र के बगडोना स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए चाँदी के मुकुट मामले का सारणी पुलिस ने महज 2 दिन के भीतर खुलासा कर एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गंभीर घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी प्रभारी जयपाल इवनाती की पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, शोभापुर कॉलोनी निवासी मुकेश सोनारे ने थाना सारनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बगडोना स्थित हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा पर लगा चाँदी का मुकुट गायब है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दौरान विवेचना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं संदिग्धों की पतारसी करते हुए शाहपुर निवासी करण पिता मनोज नामदेव से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अपचारी साथी के साथ मिलकर मंदिर से मुकुट चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 60 हजार रुपये कीमत का चाँदी का मुकुट बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी करण नामदेव एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

 

Next Post

अतिथि विद्वान के विरुद्ध आयुक्त उच्च शिक्षा पहुंची शिकायत

Wed Jun 17 , 2026
सतना : शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में पदस्थ एक अतिथि विद्वान के विरुद्ध शिकायत आयुक्त उच्च शिक्षा तक पहुंच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं दूसरी ओर विहिप बजरंग दल द्वारा इस मामले में कड़ा विरोध […]

You May Like