अतिथि विद्वान के विरुद्ध आयुक्त उच्च शिक्षा पहुंची शिकायत

सतना : शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में पदस्थ एक अतिथि विद्वान के विरुद्ध शिकायत आयुक्त उच्च शिक्षा तक पहुंच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं दूसरी ओर विहिप बजरंग दल द्वारा इस मामले में कड़ा विरोध जताते हुए अतिथि विद्वान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय ले लिया गया है.

शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के प्राचार्य डॉ. अंजनी कुमार पाण्डेय द्वारा महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है. जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बतौर अतिथि विद्वान स्ववित्तीय पदस्थ डॉ. शिया खानम के विरुद्ध आयुक्त उच्च शिक्षा के समक्ष शिकायत हुई है. उक्त शिकायत के अनुसार डॉ. शिया खानम को महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में शैक्षणिक कार्य के लिए रखा गया है. लेकिन इसी कार्यावधि में वे दोपहर के समय कैरियर मागदर्शन प्रकोष्ठ में नमाज अदा करती हैं.

डॉ. शिया अपने विभाग में जाने के बजाए सारा दिन कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ में ही बैठी रहती हैं. इतना ही नहीं बल्कि उक्त अतिथि विद्वान द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत हिंदू छात्राओं के मोबाइल नंबर, मुस्लिम लडक़ों को उपलब्ध कराती हैं. इसी कड़ी में वे हिंदू छात्राओं को मुस्लिम लडक़ों से बात करने का दबाव भी बनाती हैं. ऐसा नहीं करने पर छात्राओं को सीसीई प्रोजेक्ट में फेल करने की धमकी भी देती हैं. इसके अलावा आयुक्त उच्च शिक्षा के समक्ष पहुंची शिकायत का दूसरा पहलू यह भी सामने आया कि अतिथित विद्वान डॉ. शिया खान को महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के प्रभारी का बरदहस्त प्राप्त है. जिसकी वजह से डॉ. शिया न सिर्फ हमेशा अनुशासनहीनता पर उतारू रहती हैं बल्कि महाविद्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी करती हैं.

हलांकि प्राचार्य द्वारा सोमवार को पत्र जारी करते हुए उसी दिन शाम तक स्पष्टीकरण मांगा गया था. लेकिन बताया गया कि निर्धारित अवधि के 24 घंटे बाद भी वाणिज्य संकाय के प्रभारी अथवा अतिथि विद्वान डॉ. शिया खानम की ओर से किसी तरह का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया.       प्रकरण दर्ज करने की मांगवहीं इस तरह की संवेदनशील जानकारी सामने आते ही विहिप बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ता एकजुट हो गए. इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम आपात बैठक बुलाई गई. जिसमें कन्या महाविद्यालय की अतिथि विद्वान पर लगे गंभीर आरोप के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि गुरुवार को इस संबंध में कड़ा विरोध जताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके साथ ही संबंधित अतिथि विद्वान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी की जाएगी

Next Post

पिछड़ा वर्ग छात्रावास में छात्रों के भोजन में निकले कीड़े

Wed Jun 17 , 2026
सतना: जिले से छात्रों के स्वास्थ्य और छात्रावास प्रबंधन की घोर लापरवाही से जुड़ी एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। कृपालपुर स्थित 100 सीटर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में छात्रों को कथित तौर पर कीड़े वाला घटिया भोजन परोसे जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ। […]

You May Like