कॉम्बिग गश्त: 5 घंटे चली बदमाशों, वारंटियों की धरपकड़

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने गुंडे बदमाशों, वारंटियों की धरपकड़ की‌। पांच घंटे चली कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 113 गैर म्यादी वारिटयों एवं 74 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 36 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 लीटर कच्ची तथा 1427 पाव देशी, अंग्रेजी शराब तथा 33 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त की गयी है।

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

Next Post

सुरक्षा और स्वच्छता में निभाएं भागीदारी, बागेश्वर धाम के 1500 व्यापारियों से बोले धीरेंद्र शास्त्री

Sun Jun 14 , 2026
छतरपुर। श्रीलंका यात्रा पर रवाना होने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक व्यापारियों और व्यवसायियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। करीब तीन माह बाद आयोजित इस बैठक में उन्होंने व्यापारियों से सीधा […]

You May Like