युद्ध खत्म करने का समझौता करीब होने के ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- अभी कुछ भी तय नहीं

तेहरान, 12 जून (वार्ता) ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ मौजूदा संघर्ष खत्म करने वाले समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ईरान का यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बावजूद आया है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर कहा था कि जल्द ही इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

श्री ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि अमेरिका गुरुवार को ईरान पर फिर से ‘बेहद भीषण’ हमले करेगा, लेकिन बाद में उन्होंने यह कहते हुए हमलों को रद्द करने की घोषणा की कि वार्ताकारों ने ईरान के साथ ‘अभी-अभी एक बेहतरीन समझौता’ कर लिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह समझौता दस्तावेजों को अंतिम रूप दिये जाने के अधीन है, जो अगले कुछ दिनों में पूरा हो जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि ‘शायद’ यूरोप में इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने समझौते की खबरों को ‘अटकलबाजी’ करार देते हुए कहा कि अभी ‘कुछ भी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है’। श्री ट्रंप पहले भी ईरान के साथ समझौता करीब होने का दावा कर चुके हैं, जबकि असल में तब ऐसा कुछ भी धरातल पर नहीं उतरा था।

.....

Next Post

तीसरे दिन मिली बीहर नदी में डूबे युवक की लाश, कटकी बरहा के पास देखा ग्रामीणों ने

Fri Jun 12 , 2026
रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा निवासी अनुपम मिश्रा 38 वर्ष तीन दिन पूर्व बिहर नदी में डूब गया था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था और युवक की […]

You May Like