पति ने सरेराह दिया पत्नी को तीन तालक

जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत पागलखाना मस्जिद के पास एक पति द्वारा पत्नी को बीच सडक़ पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद लिखित तलाकनामा भी भेजा। पति दहेज में 4 लाख न मिलने पर पीडि़ता को धमकी देता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पागलखाना मस्जिद के पास रहने वाली 30 वर्षीय फरजाना बेगम का निकाह 14 फरवरी 2023 को क्षेत्र के ही मोहम्मद अतहर मंसूरी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के महज एक सप्ताह बाद ही शौहर अतहर ने अपनी असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उसने फरजाना पर मायके से 4 लाख नकद लाने का दबाव बनाया। जब फरजाना ने असमर्थता जताई, तो शौहर ने उसे बेरहमी से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और बाद में घर आना भी बंद कर दिया।
थाने गई तो जान से मार दूंगा
पीडि़ता की प्रताडऩा यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी मोहम्मद अतहर मंसूरी फरजाना के घर के बाहर पहुंचा। उसने बीच सडक़ पर पीडि़ता को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने चिल्लाते हुए कहा, तू थाने में शिकायत करने जाती है, अब अगर शिकायत करने गई तो जान से खत्म कर दूंगा। इसके तुरंत बाद आरोपी ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
मां को थमाया लिखित तलाकनामा
सरेराह तीन तलाक देने के बाद आरोपी ने अपनी इस गैरकानूनी हरकत को आगे बढ़ाया। आरोपी अतहर ने फरजाना की मां बानो बी के पास पहुंचकर उन्हें एक लिखित तलाकनामा सौंप दिया। पति की तंग आकर पीडि़ता फरजाना बेगम ने मंगलवार को ओमती थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अतहर मंसूरी के खिलाफ विभि न्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है

Next Post

वीकडेज में नहीं रुकी ‘पेड्डी’ की रफ्तार, 6वें दिन राम चरण की फिल्म इतने करोड़ पार

Wed Jun 10 , 2026
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रिलीज के 6वें दिन यानी बीते मंगलवार को भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर में इन दिनों सिर्फ एक ही स्टार के नाम की गूंज सुनाई दे रही है और वह […]

You May Like