12 वर्ष से फरार आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

जबलपुर। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है। यह गिरफ्तारी आरपीएफ जबलपुर की सतर्कता, निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय का परिणाम है। बता दे कि रेलवे न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर आरोपी जगन पिता लक्ष्मण यादव 38 वर्ष निवासी ग्राम वोदरे, थाना चालीसगांव, जिला जलगांव, महाराष्ट्र की तलाश की जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज था तथा वह पिछले लगभग 12 वर्षों से गिरफ्तारी से बचता आ रहा था। बता दे कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु में जनवरी माह में आरपीएफ जबलपुर के उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह एवं स्टाफ द्वारा उसके निवास स्थान पर जाकर पतासाजी की गई थी, किन्तु आरोपी बंजारा समुदाय से संबंधित होने तथा लगातार स्थान बदलते रहने के कारण अपने पते पर उपलब्ध नहीं मिला।

महाराष्ट्र पहुचीं टीम

शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पहुंचकर स्थानीय स्तर पर विस्तृत जानकारी एकत्रित की गई, क्तथा आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। स्थानीय पुलिस थाना नानगांव के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से लगभग 80 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान एवं जबलपुर लाते समय आरोपी द्वारा कई बार पुलिस दल को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया, किन्तु आरपीएफ टीम की सतर्कता एवं सूझबूझ के कारण उसके सभी प्रयास विफल रहे और उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर जबलपुर लाया गया।

Next Post

ससुराल में लाठी-डंडों से पिटी विवाहिता, राजस्थान और खिलचीपुर पुलिस ने सीमा विवाद में उलझाया मामला; नहीं लिखी रिपोर्ट

Sun Jun 7 , 2026
खिलचीपुर। खिलचीपुर की एक विवाहिता ने अपने पति, जेठानी और उनके दो बेटों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीडिता का कहना है कि घटना के बाद उसने राजस्थान के अकलेरा थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. वहीं, खिलचीपुर […]

You May Like