भाजपा सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित: कुमारी सैलजा

चंडीगढ़, 06 जून (वार्ता) हरियाणा में सिरसा लोक सभा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पा रही हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुमारी सैलजा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान लंबित होने से गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूलों पर करीब 35 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसके कारण हर साल दाखिलों में अड़चनें आती हैं।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में भी अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, जिससे कई निजी अस्पताल लाभार्थियों के उपचार में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई गंभीर बीमारियां भी योजना के दायरे से बाहर हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में कई शर्तें जोड़ दी गयीं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं लाभ से वंचित हैं।

उन्होंने सरकार से आरटीई भुगतान जारी करने, आयुष्मान योजना के बकाया का निपटारा करने और सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना अनावश्यक शर्तों के पहुंचाने की मांग की।

Next Post

सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष: एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगी सारणी भाजपा

Sat Jun 6 , 2026
सारणी: सारनी भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मंडल प्रभारी राजेश आहुजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम और बेमिसाल 12 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है इस […]

You May Like