अलीराजपुर से लौटते ही ड्राइवर को हुई खून की उल्टी, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर: भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जीत नगर में रहने वाले एक कंपनी के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक दिनेश पिता कन्हैया लाल (45) लोजिटेक कंपनी में बतौर ड्राइवर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि दिनेश कल ही गाड़ी लेकर अलीराजपुर से इंदौर लौटे थे, तभी अचानक उन्हें खून की उल्टी होने लगी.

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. भंवरकुआ थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा.

Next Post

शादीशुदा प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर:खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी के खिलाफ गंभीर बातें लिखी हैं. परिजनों का आरोप है कि प्रेमी शादीशुदा निकला और वह […]

You May Like