
मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर एक पेड़ एक जीवन की धिम को लेकर नगर पालिका परिषद मंदसौर के द्वारा अभिव्यक्ति स्थल एवं नमो उपवन स्थल पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों ने इस मौके पर लगभग 50 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन किया नगरपालिका कार्यपालन यंत्री श्री पी.एस. धार्वे उपयंत्री शाहिद मिर्ज़ा नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक अजय मारोठिया उद्यान शाखा लिपिक राजेंद्र नीमा प्रभारी राजस्व अधिकारी मंगेश राव नवले सिटी मिशन के अजय शर्मा नगर पालिका कर्मचारीगण सुशील बोथरा,श्याम धनोतिया,नरेंद्र परमार,दशरथ टांक, पंकज साकी, सचिन माथुर, अतुल साहू, गौरव जलोया, कमलेश प्रजापत, विक्रम सिंह गायरी, विजय कोरिवार, प्रकाश रामवानी, किशन पंवार विकास खरे आदि कर्मचारी गणों ने पौधारोपण किया
नगर पालिका कार्यपालन यंत्री श्री पी.एस. धार्वे ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है हम सब हरियाली को बढ़ाने के लिए पूरे समर्पित भाव से पौधे लगाए और उनकी देखरेख करें पर्यावरण स्वबच्छ होगा तो मनुष्य भी स्वस्थ रहेंगे हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक बने।
