मुंबई, 04 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 1.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.7450 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 39.50 रुपये की गिरावट में 95.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। यह छह पैसे ऊपर 95.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 95.59 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ।
दोपहर बाद के कारोबार में रुपया 95.87 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था, लेकिन अंतिम समय में वापसी करता हुआ अंत में डेढ़ पैसे मजबूत बंद हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा आज लगभग तीन फीसदी उतरकर 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह गया।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की 0.3 प्रतिशत की नरमी से भी भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है।
