
दमोह। एक तरफ दमोह शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ गड्ढा खोदने के दौरान पाइपलाइन फूटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। मामले की जानकारी नवभारत द्वारा कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को दी गई। सूचना मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएमओ को दूरभाष पर निर्देशित कर पाइपलाइन बंद कराने और सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
