नौ किमी. दूर स्कूल विलय किये जाने को चुनौती, जवाब तलब

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने हरदा जिले में एक सरकारी स्कूल को नौ किमी. दूर शिफ्ट किये जाने को चुनौती देने वाले मामले को गंभीरता से लिया। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने मामले में राज्य सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही युगलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 23 जून को निर्धारित की है।

यह जनहित का मामला हरदा के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद भोरगा, समाजसेवी मुकेश चौहान और ग्राम पंचायत मोहल कलां की सरपंच मनीषा आमे की ओर से दायर किया गया है। जिसमें याचिकाकर्ताओं ने डीईओं के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि यह बच्चों के मौलिक अधिकारों और शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत कई गांवों के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को 9 किलोमीटर दूर स्थित संदीपनि स्कूलए खिरकिया में विलय कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस फैसले से ग्रामीण और गरीब परिवारों के सैकड़ों बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। छोटे बच्चों के लिए रोजाना 9 किलोमीटर दूर स्कूल जाना व्यावहारिक नहीं है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात् न्यायालय ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Next Post

सिंगोली में जर्जर मकान की छत ढही, मां-बेटे की मौत, बारिश-आंधी के बीच हादसा

Tue Jun 2 , 2026
सिंगोली। नगर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे सिंगोली में एक जर्जर मकान की चौथी मंजिल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। लाल पत्थरों की पट्टियां टूटकर नीचे गिरीं, जिससे वह कमरा पूरी तरह मलबे में बदल गया, जहां निलेश जैन और उनकी मां सोसरबाई सो रहे थे। दूसरे […]

You May Like