भाजपा विधायक ने कुख्यात डकैत रामबाबू गड़रिया को बताया दोस्त

शिवपुरी: भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी फिर विवादों में हैं। पिछले महीने 20 अप्रैल को एक आईपीएस को धमकाने के बाद अब उन्होंने चंबल अंचल के कुख्यात पूर्व डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर का सार्वजनिक मंच से सम्मान कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।पिछोर में अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम में विधायक ने रामबाबू गडरिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और मंच से उसके पक्ष में कहा।

विधायक लोधी ने कहा कि रामबाबू डकैत बनने लायक नहीं था और दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं। दावा किया कि रामबाबू की बहन पर अत्याचार होने के बाद उन्होंने उसके समर्थन में आवाज उठाई थी। सामंती अत्याचारों ने उसे डकैत बनने पर मजबूर किया। रामबाबू गड़रिया का नाम चंबल के कुख्यात दस्युओं में रहा है।

Next Post

दतिया में सोमवार को आधे दिन की बिजली कटौती, नवोदय, रिछार समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई ठप, 11 केवी लाइनों पर चल रहा मेंटेनेंस

Mon Jun 1 , 2026
दतिया: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने आज सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। यह कटौती 33/11 केवी सबस्टेशन और 11 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है। 33 केवी डगरई फीडर पर सुबह […]

You May Like