मुरैना एवं भिण्ड के लिये यात्री बसें अब आईएसबीटी से चलेंगी


ग्वालियर: ग्वालियर में यातायात प्रबंधन के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से बैठक लेकर यातायात प्रबंधन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। ग्वालियर से मुरैना एवं भिण्ड जाने वाले यात्रियों के लिये अब पुराने बस स्टेण्ड के साथ-साथ ग्वालियर में नवनिर्मित आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस अड्डा) से भी यात्री बसें उपलब्ध होंगीं। शहर से संचालित सभी वीडियोकोच बसें भी अब आईएसबीटी से संचालित होंगीं।

इस आशय का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में बस ऑपरेटर्स यूनियन के सदस्यों ने भी इस निर्णय पर सहमति प्रदान की। ऊर्जा मंत्री तोमर एवं सांसद कुशवाह ने सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर 15 जून से आईएसबीटी से भी बसों का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में यातायात प्रबंधन के संबंध में आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद भारत सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग सहित जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

फिर महंगा होगा पेट्रोल! इजरायल के एक फैसले से कच्चे तेल में 2% का उछाल, लेबनान में भड़की युद्ध की चिंगारी

Mon Jun 1 , 2026
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें दो प्रतिशत से अधिक बढ़ीं। इजरायल-लेबनान संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट खुलने में देरी से निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मध्य-पूर्व एशिया में तनाव अपना चरम पर है, जिसका असर वैश्विक तेल व्यापार पर स्पष्ट नजर आ रहा है। सोमवार […]

You May Like