15 वर्ष पुरानी यात्री बसों का पंजीयन निरस्त कर स्क्रेप के लिए भेजा

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा 02 यात्री बस जो कि 15 वर्ष से अधिक पुरानी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त वाहन का पंजीयन निरस्त किया गया है एवं उक्त यात्री बस को स्क्रेप करने का आदेश जारी किया है। साथ ही प्रभारी अधिकारी, संभागीय सुरक्षा जांच दल, संभाग सागर द्वारा शहरी क्षेत्र, बहेरिया तिराहा एवं आरटीओ कार्यालय के समीप यात्री बसों की जांच विशेष अभियान चलाया जाकर गई।

जांच के दौरान 48 यात्री बसों को चैक किया गया, जिनमें से 06 यात्री बसों में मुख्यतः यह कमी पाई गई कि उनमें किराया सूची चस्पा नहीं थी, अग्निशमन यंत्र पर वैधता दिनांक नहीं थी, एमरजेंसी गेट आसानी से नहीं खुल रहे थे, चालक/परिचालक निर्धारित गणवेश में नहीं थे, आदि कमियां पाये जाने पर उनके के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् चालानी कार्यवाही करते हुए रू. 10500/- शमन शुल्क वसूल किया गया।

 

Next Post

भोपाल और जबलपुर में 7 से 9 जून तक होगी पुलिस कंप्यूटर स्टाफ की शारीरिक परीक्षा

Wed May 27 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने राज्य पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के 89 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की घोषणा कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि परीक्षा […]

You May Like

Play sound