​कल से 6 दिन बंद रह सकते हैं एसबीआई बैंक

ग्वालियर। कल 23 मई से लेकर अगले गुरुवार, 28 मई तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। ​इस लंबे गतिरोध की मुख्य वजह महीने का चौथा शनिवार, रविवार का साप्ताहिक अवकाश, बैंक कर्मचारी संघ द्वारा बुलाई गई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और बकरीद के त्योहार पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित छुट्टियां हैं।

​अगले छह दिनों तक बैंकों में तालाबंदी के आसार बन रहे हैं ​23 मई चौथे शनिवार को देश भर के सभी बैंकों में आधिकारिक अवकाश रहेगा। ​24 मई रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सभी शाखाएं बंद रहेंगी।

​25 व 26 मई सोमवार और मंगलवार को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यदि हड़ताल पर सहमति बनी रहती है, तो इन दो दिनों में एसबीआई का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा। ​27 व 28 मई बुधवार और गुरुवार देश के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाए जाने के कारण आरबीआई ने दो दिनों की छुट्टियां तय की हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद का मुख्य अवकाश रहेगा, जबकि कुछ विशेष क्षेत्रों व अन्य राज्यों में 28 मई को भी शाखाएं बंद रहेंगी।

*​ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू, पर चेक क्लियरेंस और ड्राफ्ट अटकेंगे*

​लगातार छह दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने से सबसे ज्यादा असर चेक क्लियरेंस, नया लोन पास कराने, ड्राफ्ट बनवाने और भारी नकदी जमा करने या निकालने जैसे कामों पर पड़ेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

Next Post

शिवपुरी से हैदराबाद जा रहा बकरों से भरा ट्रक पलटा, 40 बकरों की मौत

Fri May 22 , 2026
शिवपुरी। आरोंन रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। शिवपुरी से हैदराबाद जा रहा बकरों से भरा ट्रक पलट गया। 40 बकरों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। कई बकरे लापता बताए गए हैं। ट्रक में 255 बकरे सवार थे। पशु व्यापारी को लाखों का नुक्सान हुआ है। Facebook […]

You May Like