अमेरिका में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर मुकदमा दर्ज

वाशिंगटन/हवाना, (वार्ता) अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा के 94 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है। श्री कास्त्रो पर यह कार्रवाई वर्ष 1996 में दो नागरिक विमानों को मार गिराने की घटना में उनकी कथित भूमिका को लेकर की गई है।

इस हादसे में तीन अमेरिकी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश सहित अन्य आरोपों की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप “अपने नागरिकों को नहीं भूलेंगे।”

दूसरी ओर, क्यूबा के वर्तमान राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कानेल ने इस अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे बिना किसी कानूनी आधार के की गई एक “राजनीतिक पैंतरेबाज़ी” करार दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका वर्ष 1996 में ‘ब्रदर्स टू द रेस्क्यू’ संगठन के विमानों को मार गिराए जाने की घटना को लेकर झूठ फैला रहा है। उन्होंने इस संगठन को एक “नार्को-टेररिस्ट” (मादक पदार्थ-आतंकवादी) संगठन बताया।

Next Post

48 घंटे में किया अपहरण का खुलासा, युवक को सकुशल छुड़ाया

Thu May 21 , 2026
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में गुमशुदा हुए युवक का मामला महज 48 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने उसे सकुशल दस्तयाब कर लिया. जांच में सामने आया कि युवक का अपहरण उसके दो परिचितों ने ही पैसों के विवाद में किया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल […]

You May Like