बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की मिली लाश, संदिग्ध हालत में हुई मौत

बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में इंडियन सिक्योरिटी गार्ड/प्रोटोकॉल ऑफिसर का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांग्लादेश के चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में इंडियन प्रोटोकॉल ऑफिसर की संदिग्ध स्थिति में शव मिला है। बांग्लादेश पुलिस ने चटगांव में इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन से एक प्रोटोकॉल ऑफिसर की बॉडी बरामद की है। शव की सूचना मिलने के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज (CMC) हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया। फिलहाल मौत की सही वजह साफ नहीं है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कौन थे नरेन धर?
बता दें कि मृतक प्रोटोकॉल ऑफिसर का नाम नरेन धर है। इस मामले में चटगांव सिटी पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर अमीनुर राशिद ने बताया कि नरेन धर इंडियन असिस्टेंट हाई कमीशन में प्रोटोकॉल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई और सुबह लगभग 9:30 बजे उनकी बॉडी बरामद की, जिसके बाद उसे ऑटोप्सी के लिए CMC हॉस्पिटल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है।

क्या कहा पुलिस ने?
बांग्लादेश की न्यूज वेबसाइट ने पुलिस के हवाले से बताया कि पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के पास लाश मिली। चट्टगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जनसंपर्क सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने कहा कि हमें शुरू में शक है कि अधिकारी की मौत रात के समय किसी वक्त बाथरूम जाते हुए हुई होगी। लेकिन अभी मौत की सही वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने कहा कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

 

Next Post

किसान कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed May 20 , 2026
सतना: जिला किसान कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले ही जिले में गेहूं की खरीदी बंद करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि […]

You May Like