रिहंद जलाशय में हजारों मछलियों की मौत से पर्यावरणीय संकट

सिंगरौली: जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग जिला सिंगरौली के संगठन मंत्री अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने बयान में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय में हजारों मछलियों की हुई मौत को गंभीर पर्यावरणीय संकट बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे कभी-कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक प्रदूषण और जल गुणवत्ता को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

सिद्दीकी ने बताया कि रिहंद जलाशय के किनारों पर बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भय, आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनटीपीसी संयंत्रों से निकलने वाला उपयोग किया गया पानी लगातार डेम में छोड़ा जा रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ रहा है और इसका दुष्प्रभाव जलीय जीवों के साथ-साथ मानव जीवन पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि रिहंद जलाशय का पानी सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र सहित एनटीपीसी, एनसीएल एवं अन्य औद्योगिक टाउनशिप में रहने वाले हजारों लोगों के उपयोग में आता है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Tue May 19 , 2026
सीधी: सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सिंगरौली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से स्वास्थ्य योजनाओं एवं चिकित्सा की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल किया। सांसद ने इस दौरान मरीज के हाल-चाल भी लिए और साथ […]

You May Like