
ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त को साक्षी मानकर कायस्थ बंधुओं ने पूरे विश्व में व्याप्त संकट को देखते हुए ईंधन बचाने या कम से कम उपयोग कर देश की समृद्धि में योगदान देने की शपथ ली।
भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर कायस्थ छात्रावास दौलतगंज में कायस्थ बंधुओ ने एकत्रित होकर पूरे विश्व में व्याप्त वैश्विक क्राइसिस को देखते हुए एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचाने या कम से कम उपयोग कर अपना योगदान देश की समृद्धि में देने की शपथ सार्वजनिक रूप से ली। साथ ही साथ हर बार की भांति इस बार भी 1 से 31 मई माह में जिन भी कायस्थ बंधुओं का जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7 तक संपन्न किया गया। आगंतुक बंधुओं द्वारा उनको वैदिक विधि विधान हवन पूजन के द्वारा शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम राम धुन से प्रारंभ होकर भगवान श्री चित्रगुप्त चालीसा, हनुमान चालीसा, हवन पूजन, भव्य शुभकामना आशीर्वाद समारोह के पश्चात भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम हुआ। यह जानकारी संस्था के सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय चौधरी ने सभी समाज बंधओं के साथ-साथ पूरे देश से अपील की कि कम से कम ईंधन खर्च कर देश की समृद्धि में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को पंडित दिव्यांश भार्गव ने संपन्न करवाया। कार्यक्रम में आकाश श्रीवास्तव एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे श्याम श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव वैभव श्रीवास्तव देवशरण श्रीवास्तव वर्षा श्रीवास्तव रेखा श्रीवास्तव मिलिंद श्रीवास्तव सहित एक सैकड़ा से अधिक चित्रांश बंधु मौजूद रहें।
