
दमोह। कलेक्टर दमोह प्रताप नारायण यादव के निर्देशन पर जिला स्तरीय कृषि विभाग व सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा 15 मई 2026 चना मसूर उपार्जन केंद्रों पर पर छापा मार कार्यवाही की गई थी, उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति पटेरिया केंद्र में मसूर नॉन एफ.ए. क्यू. सतर की खरीदी पाई गई.इसके आधार पर सर्वेयर करोड़ी यादव की सेवाएं समाप्त कर उपार्जन कार्य से पृथक किया गया है, वहीं उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति रसीलपुर में किसान सौरभ तिवारी, ग्राम हरद्वानी से चना उपार्जन में 170 रूपेय प्रति क्विंटल व 35 रूपये तुलाई के तथा मसूर में 150 रुपए प्रति क्विंटल व 35 रूपये जुलाई के अलग से लिए जाने की बात सामने आई किसान को मौके में बुलाकर कथन व पंचनामा तैयार किया गया था.कालेक्टर के निर्देशानुसार कृषि साख सहकारी सेवा समिति मर्यादित रसीलपुर के समिति प्रबंधक प्रदीप दुबे, उपार्जन केंद्र प्रभारी आशुतोष (ज्ञानी) दुबे, चौकीदार शोभाराम पटैल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है,की सेवाएं समाप्त कर उपार्जन कार्य से पृथक किया गया है तथा समिति सर्वेयर रोहित पटैल की सेवाएं समाप्त कर उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया है.
