मप्र युवा कांग्रेस का ऐलान: अब जिला स्तर पर चलेगा वन टाइम फीस आंदोलन

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में राज्य स्तरीय “वन टाइम फीस” (ओटीएफ) अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा सरकार पर युवाओं और छात्रों की उपेक्षा का आरोप लगाया। संगठन ने कहा कि यह अभियान अब प्रदेश भर में जिला स्तर तक चलाया जाएगा और छात्रों के बीच व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें लगातार युवाओं के भविष्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, जिससे बेरोजगार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में भारी निराशा है।

घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तावित ओटीएफ व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को राज्य सरकार की सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए केवल एक बार परीक्षा शुल्क देना होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर युवा कांग्रेस अब जिला स्तर पर अभियान चलाएगी और छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आंदोलन के अगले चरण में 17 जून 2026 को ग्वालियर में “रन फॉर ओटीएफ” मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से युवाओं की भागीदारी रहने की संभावना है।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2023 में प्रदेश में ओटीएफ लागू करने का वादा किया था, लेकिन भाजपा सरकार उसे अब तक लागू नहीं कर सकी।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिज्ञान शुक्ला ने कहा कि अभियान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए सभी जिलों में प्रेस वार्ताएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

लखनऊ सुपर जायंट्स और आरआर के बीच मुकाबले में जीतने से दिखेगी प्लेऑफ की राह

Mon May 18 , 2026
जयपुर, 18 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग चरण के अंतिम पड़ाव पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार को होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में जीतने पर ही प्लेऑफ की राह मिलेगी। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स […]

You May Like