अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र रिलीज

मुंबई, 15 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार के अल्ट्रा-स्टाइलिश पोस्टर के बाद अब टीज़र ने भी फिल्म के मजेदार माहौल की झलक दे दी है, जिसे देखकर फैंस अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके सबसे पसंदीदा कॉमेडी अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। वेलकम टू द जंगल’ पूरी तरह से कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका होने वाला है। ज्यादा स्टार्स, ज्यादा कन्फ्यूजन, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्म दर्शकों को इंटेंस सिनेमा से एक मजेदार ब्रेक देने का वादा करती है। क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे पारिवारिक मनोरंजन का वही पुराना चार्म इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगा।

फिल्म में कलाकारों की एक शानदार टोली नजर आएगी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली शामिल हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन की इस फिल्म को राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

.....

Next Post

कटनी में बदला मौसम, आंधी-तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति ठप,देवगांव में ओलावृष्टि

Fri May 15 , 2026
कटनी। जिले में आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और हवाओं के साथ बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा। कई क्षेत्रों में पेड़-पौधे और बिजली लाइनें प्रभावित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवगांव में तेज हवा के […]

You May Like