
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई. इसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को मिलेगा.
– पीएम धन ध्यान कृषि योजना की घोषणा. योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा.
– सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा है. इसके गठन से मखाना उत्पादक किसानों को फायदा मिलेगा.
– स्वास्थ्य के लिहाज से देश के हर जिले में कैंसर अस्पताल खोले जाएंगे. इन्हें अगले तीन साल में खोला जाएगा.
– स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी कवर 20 करोड़ रुपए होगा और छोटी कंपनियों के लिए स्पेशल क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे.
– MSME के लिए टर्नओवर निवेश की लिमिट ढाई गुना बढ़ेगी. सरकार का फोकस MSME पर लगातार बना हुआ है.
– कोऑपरेटिव की मदद के लिए NCDC को पैसे देंगे.
