ग्वालियर। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा की तबीयत बिगड़ गई है। उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बंसल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल पूछा था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से झा के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के पुत्र से फोन पर बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। शर्मा पन्ना खजुराहो के प्रवास पर हैं।
You May Like
-
8 months ago
गुंडों ने युवक की हत्या करने मारे चाकू
-
2 weeks ago
स्मैक की तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार
-
7 months ago
बहोड़ापुर पर सड़क धंसी, देखने लोगों का हुजूम लगा